chambaHimachal Pradesh

चंबा: 19 वर्षीय युवक साइबर ठगी में गिरफ्तार, सीबीआई अधिकारी बनकर की 4.84 लाख की उगाही

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

जिला साइबर सेल ने चंबा से एक 19 साल के जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए केनरा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते खोले थे। वह आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है।
सीबीआई अधिकारी बनकर एक जालसाज ने 4.84 लाख रुपये की उगाही कर ली। शिकायत पर जिला साइबर सेल ने सोमवार को चंबा (हिमाचल प्रदेश) से जालसाज को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव छंबर चंबा हिमाचल प्रदेश निवासी अमित कुमार (19) के रूप में हुई है।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच की। पुलिस को आरोपी के हिमाचल प्रदेश के चंबा में होने की जानकारी मिली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए चंबा पहुंची। वहां आगे सड़क नहीं थी। पुलिस ने एक घंटे तक पैदल चलकर छंबर गांव से आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए केनरा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते खोले थे। वह आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है।जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2024 को एक शख्स ने द्वारका साइबर सेल में सेक्सटॉर्शन की शिकायत दी। बताया कि अनजान लड़की ने उसे व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया था। उससे पांच से छह सेकेंड बातचीत हुई। फिर फोन बंद हो गया।अगले दिन एक व्हाट्सएप ऑडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का विशेष अधिकारी गौरव मल्होत्रा बताया। बताया कि वीडियो कॉल करने वाली लड़की ने खुदकुशी कर ली है। उसने पीड़ित के साथ लड़की का अश्लील वीडियो और एंबुलेंस की कुछ तस्वीरें भेजी। पहले तो उसने मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और फिर कहा कि लड़की के रिश्तेदार समझौते के लिए तैयार हैं। इसके एवज में 4.84 लाख रुपये बैंक खाते में डालने के लिए कहा