chambaHimachal Pradesh

मकान में लगी भयंकर आग,लाखों रुपये का क़ीमती समान स्वाह..

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

भाटियात उप मंडल के तहत आने वाला गड़ाना पंचायत के कुंतला गांव में मंगलवार देर शाम एक भीषण अग्निकांड हुआ जिसमे दो मंजिला स्लेट पोस पुस्तैनी कच्चा मकान जलकर राख हो गया। इसमें पीड़ित भीमराव और उसके दो बेटे अपने इस पुश्तैनी मकान में अपने परिवार सहित रहते थे। बताते चले कि इस हादसे में लाखों रुपए की कीमती सामान के साथ-साथ गौशाला भी जल गई गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निकांड देर शाम हुआ जब भीमो राम का मकान आग़ की चपेट में आ गया घटना के समय मकान में भीमो राम के दोनों बेटे घर में मौजूद नहीं थे जबकि घर में रखा कीमती फर्नीचर सोने चांदी के आभूषण और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा हुआ सामान घर से बाहर निकल नहीं पाए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज लपटों के चलते हालात बेकाबू हो गया और बारिश होने के बावजूद भी आग को बुझाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार राहुल धीमान ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया भटियात के अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा मकान राख में तब्दील हो चुका था।