दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों को राहत, खिले चेहरे.
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
पिछले कल से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को ओर भी खुशनुमा बना दिया है। इस बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट हो गई है जिससे ठंड भी बढ़ गई है। बताए चले कि जिले के ऊपरी ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्र में बारिश की वजह से किसानों ओर बागवानों के चेहरो पर मुस्कान देखने को मिल रही है तो वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कुछ राहत जरूर मिली है। बर्फबारी की वजह से बाहर के राज्यों से आने वाले सैलानी की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि दिसंबर में हल्की बर्फबारी तो हुई थी लेकिन जिस तरह से जरूरत है उस हिसाब से अभी एक बर्फबारी नहीं हो पाई है। इस बर्फबारी से गर्मियों में पानी की किल्ल्त को भी दूर किया जाता है। लेकिन अभी जो बर्फबारी हो रही है उसे कुछ हद तक आने वाले समय में पानी के लिए भी इसका फायदा हो सकता है। पिछले कल से जो बारिश हुई है उससे किसानों ओर बागवानों को कुछ राहत मिली है।
वौइस् ओवर
स्थानीय लोगो ने बताया की जो बारिश और बर्फबारी अभी हुई वह पर्याप्त नहीं है देरी से हुई लेकिन कुछ ना कुछ फायदा जरूर होगा। उन्होंने कहा कि यह पहाड़ों पर बर्फबारी होती है वह गर्मियों में पानी के लिए लाभदायक होती है उन्होंने जहां बारिश से किसानों को फायदा होगा वही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इसके लाभ मिलेगा।
