ईडी की बड़ी कार्रवाई, QFX Fraud में 170 करोड़ जब्त, 30 से अधिक बैंक खातेे सीज
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
पीएमएलए के तहत ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों में 30 से अधिक बैंक खातेे किए सीज
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत पांच राज्यों में फोरेक्स टे्रडिंग के नाम पर 500 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापामारी तेज कर दी है। क्यूएफएक्स फ्रॉड मामले में ईडी की टीमों ने आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी करके 170 करोड़ जब्त किए हैं। ईडी चंडीगढ़ जोनल कार्यालय की टीम ने दिल्ली, नोल्दा, रोहतक और शामली (यूपी) में विभिन्न स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत तलाशी अभियान चलाया है। यह क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड और अन्य के मामले में चल रही जांच का हिस्सा है, जो अपने निदेशकों राजेंद्र सूद, विनीत कुमार और संतोष कुमार और एक मास्टरमाइंड नवाब अली उर्फ लविश चौधरी के माध्यम से विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में मल्टी-लेवल मार्केटिंग स्कीम (एमएलएम) चला रहे थे। आरोपी राजेंद्र सूद हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के गुम्मा का रहने वाला है। क्यूएफएक्स में हिमाचल प्रदेश की जनता ने करोड़ों रुपए इनवेस्ट किए हैं। ईडी ने हिमाचल पुलिस द्वारा क्यूएफएक्स कंपनी के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की, जिसने एक फर्जी फोरेक्स ट्रेडिंग स्कीम के जरिए कई निवेशकों को ठगा था।
क्यूएफएक्स कंपनी और उसके निदेशक एक अनियमित जमा योजना चला रहे थे, जिसमें निवेशकों को निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा किया गया था।
