Himachal Pradesh

Leh Rail Line के काम ने पकड़ी रफ्तार, मनाली तक ट्रैक को लग रही बुर्जियां, आंगुडोभी-देवधार में बनेंगे स्टेशन

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

देश की सबसे महत्वाकांक्षी और सुरक्षा की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण लेह रेलवे लाइन बनाने की कवायद ने गति पकड़ ली है। रेलवे ट्रैक एलाइनमेंट (सेंटर सर्वे) का कार्य मंडी के बाद कुल्लू जिला में किया जा रहा है। सेटेलाइट सर्वे के आधार पर बुर्जियां लगा कर प्रस्तावित रेलवे ट्रैक को चिन्हित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के नगवाईं से फ्लाईओवर बनेगा तथा रेललाइन हुरला होते हुए कुल्लू जिला में प्रवेश कर रही है।

रेलवे ट्रैक हुरला, रूआडु, कहुधार होते हुए जिया पंहुचेगा। सूत्र बताते हैं कि जिया से तलोगी तक सुरंग के निमार्ण की योजना है, तलोगी से बनौंतर होते हुए ट्रैक अंगुडोभी पहुंचेगा। आंगुडोभी व देवधार में रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना भी है। इसके बाद ट्रैक नेऊली होते हुए सेऊबाग पहुंचेगा तथा सेऊबाग से कुछ आगे जाकर ट्रैक रायसन के नजदीक व्यास नदी पार कटरांई होते हुए मनाली बनाए जाने की योजना है। बहरहाल, रेलवे ट्रैक की बुर्जियां लगाने का कार्य चला हुआ है।