इस बार एचएएस के सिर्फ दो पद; इस डेट तक करें आवेदन, शेड्यूल जारी
हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज कंबाइंड कांपिटेटिव एग्जामिनेशन का शेड्यूल जारी
कुल 30 पदों पर की जाएगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज कंबाइंड कांपिटेटिव एग्जामिनेशन 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है। इस साल इस भर्ती में एचएएस में सिर्फ दो ही पद हैं। इनमें से एक अनरिजव्र्ड और दूसरा अनुसूचित जाति एक्स सर्विसमैन के लिए है। लोकसेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने यह भर्ती नोटिस जारी किया है।
इस भर्ती में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के दो पदों के अलावा ग्रामीण विकास विभाग में ब्लॉक डिवेलपमेंट अफसर के कुल नौ पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार क्लास वन राजपत्रित के कुल नौ पद और स्टेट टैक्स एंड एक्साइज विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के कुल 10 पद भी शामिल हैं। इसी तरह कुल 30 पदों के लिए यह भर्ती होगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 मई तक आवेदन किया जा सकेंगे। भर्ती नोटिस में पहले 2024 की डेट लिख दी गई थी, जो त्रुटिवश हुआ था। बाद में लोकसेवा आयोग ने इसे सुधार लिया।