बनी नाला में बड़ा जलस्तर वैकल्पिक पुल और सड़क का मिटा नामोनिशान दो गाँवो के कई लोग आर पार फंसे
विनोद ठाकुर : जनजातीय क्षेत्र भरमौर के ढकोग बनी सड़क मार्ग पर शनिवार को बनी नाला का जलस्तर बढ़ा जिसके चलते इस नाले पर बना वैकल्पिक पुल और सड़क मार्ग का कुछ भाग पूरी तरह तहस नहस हो गया बता दें कि शनिवार को भारी बारिश के चलते इस नाले का जलस्तर बढ़ा और अपने साथ वैक्लपिक पुल और सड़क के कुछ भाग को बहा ले गया उधर इस पुल के बहने के बाद बनी तथा भद्रा गांवो के लोग दो भागों में बंट गए है लोगों का कहना है कि जो लोग शनिवार सुबह अपने निजी कार्यो को पूरा करने के लिए बनी और भद्रा गांवो से निकले थे उन्हें शकुसल अपने घरों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड सकता है वहीं पशुओं को चराने के लिए भी लोगिस नाले को पार कर दूसरी तरफ निकले थे उनको भी घरों तक पहुंचना मुश्किल से बहरहाल इन दोनो गांवो के ग्रामीण इस नाले पर रास्ते को दुरुस्त करने के लिए निकल पड़े है। #FloodinBaniNalashedalternatebridge#floodinbharmour#floodinchamba
