राजकीय प्राथमिक स्कूल पिल्ली की छात्रा रिधिमा का हुआ जेएनवी चंबा में चयन अध्यापक और माता पिता गदगद
विनोद ठाकुर : जवाहर नवोदय विद्यालय चम्बा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा में जनजातीय क्षेत्र भरमौर के शिक्षा खण्ड गरोला के अन्तर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक स्कूल पिल्ली की छात्रा का चयन भी हुआ है वहीं इस बच्ची का चयन होने से एक बात फिर साबित हो गई कि अगर बच्चे में पढ़ने की ललक और अध्यापकों में पढ़ाने का जुनून हो तो सरकारी स्कूल के बच्चे भी बड़ी से बड़ी परीक्षा को पास कर जाते है प्राथमिक स्कूल पिल्ली की रिधिमा स्पुत्री रमेश कुमार माता का नाम अंजना देवी ने जवाहर नवोदय विद्यालय मे प्रवेश कर अपने स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया है स्कूल के अध्यापक श्याम भारद्वाज ने इस बच्ची के चयन पर इसके माता पिता तथा स्कूल के अन्य बच्चों को बधाई दी है ट्राइबल टुडे टीवी से बातचीत करते हुए रिधिमा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय मे प्रवेश द्वार को पास करना मेरा सपना था और इसे पूरा करने में मेरे अध्यापक श्याम भारद्वाज और मेरे माता पिता का पूरा सहयोग रहा है। #Governmentschoolstudent selectedinJNVChamba #jnvchamba #primaryschoolpilli #educationblockgarola
