घटासनी बरोट सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते हुआ बंद वाहनों की लगी लम्बी लम्बी कतारें
विनोद ठाकुर :
उपमंडल जोगिंद्रनगर के अन्तर्गत आने वाला घटासनी बरोट सड़क मार्ग भारी भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह ठप्प पड़ गया है भारी बारिश के चलते शनिवार दोपहर बाद देव ढांक के पास अचानक हुए भूस्खलन के चलते बड़ी बड़ी चटाने इस सड़क मार्ग पर आ गई जिसके चलते सड़क मार्ग के दोनों और वाहनों की बड़ी बड़ी कतारें लग गई है बता दें कि गर्मियों के मौसम में बरोट घाटी में पर्यटकों की अच्छी खासी तादाद होती है जिसकी वजह से घटासनी बरोट सड़क मार्ग पर अच्छा खासा वाहनों का जमावड़ा देखा जा सकता है बहरहाल लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर इस सड़क मार्ग को बहाल करने में जुटा है और बड़ी जल्दी सड़क मार्ग बहाल होने की उम्मीद है। #ghatasanibarotroadclosedwetolandslide#roadcloseinjogindernagar#landslideinbarot#barotvalley
