होली उतरला सड़क चिन्तन समिति का भरमौर – बैजनाथ के विधायकों को खुला निमन्त्रण दौरा कर सच जाने दोनों
विनोद ठाकुर :
शनिवार को होली उतराला चिन्तन समिति ने लाके वाली माता मन्दिर का दौरा किया तथा होली उतराला सड़क की वर्तमान स्थिति से रूबरू हुई इस मौके पर चिन्तन समिति ने भरमौर और बैजनाथ के विधायकों को खुला निमंत्रण दिया कि वो दोनों पैदल चलकर इस सड़क मार्ग की सही स्थिति को जाने चिन्तन समिति का साफ कहना है कि इस तरह इस सड़क मार्ग का निमार्ण कार्य पूरा होता नही दिख रहा है चिन्तन समिति का कहना है कि इस सड़क मार्ग के निर्माण के बाद करीब तीन सौ किलोमीटर की दूरी मात्र 70 किलोमीटर में सिमट जाएगी समिति का कहना है कि इतने वर्षों में यह सड़क मात्र चुनावी भाषणों में ही चली है। #holiutralaroad#HoliUttalaRoadChintanSamiti#holibaijnathroad
