Himachal Pradesh

प्री-नर्सरी टीचर भर्ती को आई 20 कंपनियां, 6297 पदों पर इस हफ्ते शुरू हो सकते हैं आवेदन

Spread the love

प्रदेश में 6297 पदों पर इस हफ्ते शुरू हो सकते हैं आवेदन, प्रोपोजल मिलने के बाद इवैल्यूएशन की प्रक्रिया पूरी
हिमाचल में आउटसोर्स आधार पर 6297 प्री-नर्सरी टीचर भर्ती करने के लिए करीब 20 कंपनियों ने इच्छा जताई है। स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन में उनके पास इंपैनल आउटसोर्स कंपनियों से प्रोपोजल मांगे थे। करीब 20 कंपनियों के प्रोपोजल आए हैं, जिनकी इवैल्यूएशन बुधवार शाम तक पूरी हो गई है। गुरुवार को इन्हें पदों का आबंटन हो जाएगा। यह भी पहले तय करना होगा कि किस जिला में कौन सी कंपनी भर्ती प्रक्रिया करेगी। इसके बाद इसी सप्ताह से भर्ती विज्ञापन शुरू होने की संभावना है। राज्य सरकार समग्र शिक्षा के तहत प्री-नर्सरी टीचर उन सरकारी स्कूलों में रख रही हैं, जहां पर नर्सरी कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं 25000 से ज्यादा बच्चे इनरोल भी हो चुके हैं। वर्तमान में इन बच्चों को जेबीटी टीचर ही देख रहे हैं। प्री-नर्सरी टीचर भर्ती एनसीटीई द्वारा तय किए गए मापदंडों के आधार पर की जा रही है, उनके लिए मासिक 10000 रुपए वेतन का प्रावधान किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया काफी लंबे समय से लंबित है और फिलहाल एनटीटी के दो साल के डिप्लोमा के आधार पर ही प्रक्रिया शुरू हो रही है।
यदि इसमें पद खाली रह गए, तो एक साल के डिप्लोमा को लेकर सरकार बाद में विचार करेगी। हिमाचल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डिवेलपमेंट कारपोरेशन में इंपैनल हुई आउटसोर्स कंपनियां अपने-अपने स्तर पर आवेदन लेकर इस भर्ती को करेंगी। प्री-नर्सरी टीचर के बाद राज्य सरकार इन छोटी कक्षाओं के लिए आया भी रखने जा रही है, जो बच्चों की देखभाल के लिए है। प्री-नर्सरी टीचर भर्ती का मामला पूर्व जयराम सरकार के समय से चल रहा है,