Himachal Pradesh

विमल नेगी केस मे पेन ड्राइव छिपाने के मामले में एएसआई निलंबित, विभागीय जांच बैठाई

Spread the love

एसपी शिमला ने मामले में पुलिस कर्मी की लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। 21 मई को विमल नेगी की मौत मामले में डीजीपी की ओर से हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में शिमला पुलिस की एसआईटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए थे।
पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव से मिले पैन ड्राइव को छिपाने के मामले में एएसआई पंकज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। एसपी शिमला ने मामले में पुलिस कर्मी की लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई अमल में लाई है।