पांच फीसदी बढ़ा जमा दो का रिजल्ट, 4724 छात्र और पास, 2009 की छूट गई कंपार्टमेंट
83.16 से 88.64 फीसदी हुआ परीक्षा परिणाम; 4724 छात्र और पास, 2009 की छूट गई कंपार्टमेंट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा बुधवार को अंग्रेजी विषय का संशोधित परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही जमा दो के ओवरऑल रिजल्ट में पांच फीसदी का सुधार हुआ है। 17 मई को घोषित परिणाम 83.16 फीसदी था, जब अब बढक़र 88.64 फीसदी हो गया है। इतना ही नहीं, बोर्ड की ओर से सुधारी गई बड़ी गलती से पूर्व में फेल घोषित 8581 छात्रों की संख्या अब घटकर मात्र 5868 रह गई है। मतलब जमा दो में 2713 छात्र पास या कंपार्टमेंट की श्रेणी में आ गए हैं। इसी तरह कंपार्टमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या अब 5847 की जगह घटकर मात्र 3838 रह गई है। मतलब 2009 छात्रों को कंपार्टमेंट से मुक्ति मिल गई है। शिक्षा बोर्ड की ओर से हुई बड़ी गलती से हज़ारों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया था। बोर्ड ने अंग्रेजी विषय के गलत मूल्यांकन के साथ ही रिजल्ट जारी कर दिया था। हालांकि राज्य भर से शिक्षक संगठनों की आपत्ति और ‘दिव्य हिमाचल’ में प्रमुखता से मसला उठाने के बाद छात्रों को राहत मिली है। बोर्ड की ओर से जमा दो का संशोधित परिणाम सीधे बोर्ड की अधिकारिक बेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
इसमें अब छात्रों के मात्र अंग्रेजी के बढ़े हुए अंक दर्शाए जा रहे हैं। हालांकि गलती के बाद जारी हुए परिणाम ने 17 मई को घोषित रिजल्ट में कई बड़े बदलाव कर दिए हैं। जिसमें परीक्षा परिणाम 83.16 से बढक़र अब 88.64 प्रतिशत हुआ है। जमा दो की परीक्षा 86373 छात्रों ने दी थी। इनमें से पहले 71591 विद्यार्थी पास हुए थे, जो कि अब बढक़र 76315 हो गए हैं। इसमें 4724 छात्र अधिक पास घोषित किए गए हैं। पहले फेल घोषित 8581 छात्रों की संख्या अब मात्र 5868 रह गई है। इससे 2713 छात्र पास या कंपार्टमेंट की श्रेणी में
