Himachal Pradesh

अब आसानी से नहीं मिलेगा राज्य सचिवालय में प्रवेश, सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने जारी किए नए नियम

Spread the love

राज्य सचिवालय में प्रवेश को लेकर नियम सख्त हो गए है। सचिवालय प्रशासन ने नए नियम जारी किए हैं जिसके तहत अब यहां प्रवेश आसान नहीं होगा। पिछले दिनों एक सुरक्षा कर्मी के साथ यहां हाथापाई हुई थी, जिसके बाद अब प्रवेश पर सख्ती कर दी गई है। नए नियमों के तहत हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आगंतुकों को प्रवेश सुलभ हो व सचिवालय का कार्य भी बाधित न हो, आगंतुकों को प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रवेश पत्र संबंधित विभाग से लिखित अधियाचना या ई मेल, अनुभाग अधिकारी, स्वागत कक्ष को भेजने के उपरांत ही उपलब्ध होगा। मौखिक आग्रह पर प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। आगंतुक को संबंधित विभाग से अपने नाम की स्लिप मगंवाने के लिए स्वागत कक्ष में दो टेलिीफोन लगा रखे हैं। यहां से आगंतुक 9-नंबर डॉयल करके संबंधित विभाग से अपने नाम की स्लिप व ई-मेल मंगवा सकते हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सभी लोगों से सचिवालय के संवाद भवन में मिलते हैं। इस संबंध में प्रवेश पत्र प्रात: 10:30 से दोपहर 01:00 बजे तक बनेंगे। यदि किन्ही अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री शिमला में न हों अथवा प्रशासनिक एवं अन्य कारणों से लोगों से न मिल पाएं, तो उनके प्रतिनिधि आगंतुकों से मिलेंगे। वहीं, मंत्रियों-अधिकारियों के साथ कार्यरत निजी सचिव तथा अन्य अधिकारी व अनुभाग अधिकारी दोपहर के 01:00 बजे से पहले केवल निर्धारित बैठक और अति आवश्यक सरकारी काम के लिए ही आगंतुकों के प्रवेश हेतु लिखित अधियाचना अपने हस्ताक्षर, नाम तथा मोहर सहित मिजवाना सुनिश्चित करें, तभी प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। सचिवालय में प्रवेश के लिए आगंतुक को प्रवेश पत्र दोपहर 02:00 से सायं 05:00 बजे तक जारी किए जा रहे है