Himachal Pradesh

विमल नेगी मौत की जांच : सीबीआई ने पुलिस से कब्जे में लिया रिकार्ड

Spread the love

छुट्टी के दिन एसपी कार्यालय पहुंची केंद्रीय जांच एजेंसी
जांच के लिए सीबीआई के दो और अधिकारी टीम से जुड़े

सीबीआई ने विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए शिमला पुलिस की एसआईटी से रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। रविवार को छुट्टी के दिन सीबीआई की टीम दोपहर बाद एसपी कार्यालय शिमला में पहुंची थी। सीबीआई रिकार्ड लेने के बाद अब आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। इसके बाद अब सीबीआई की टीम प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कार्यालय का रिकार्ड भी खंगालेगी। बताया जा रहा है कि विमल नेगी मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई के दो और अधिकारी शिमला पहुंचे हैं। इसमें एक डीआईजी और एक एसपी रैंक के सीबीआई अधिकारी शामिल हैं।
इससे पहले डीएसपी समेत सीबीआई के चार सदस्यों की टीम मामले की जांच कर रही थी। सीबीआई की टीम शिमला स्थित केंद्र सरकार के ग्रैंड होटल में ठहरी है। सीबीआई ने बीते दिनों न्यू शिमला पुलिस थाना से विमल नेगी मौत मामले से जुड़े कुछ रिकार्ड को भी कब्जे में लिया था।