नेता प्रतिपक्ष बोले- किडनी रोगियों के साथ खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मरीजों पर रहम करें और डायलिसिस समेत इलाज से संबंधित सभी बकाया धनराशि का भी शीघ्र भुगतान करें।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश के किडनी पीड़ित मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेशभर में किडनी के मरीजों का डायलिसिस कर रहे अस्पतालों को बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पैसा जारी नहीं किया जा रहा है। प्रदेशभर के 80 डायलिसिस सेंटर का 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है।
