Himachal Pradesh

प्राचीन अघंजर महादेव मंदिर विवाद पर होगी जांच

Spread the love

जिला मुख्यालय पहुंचकर सौंकणी दा कोट पंचायत प्रतिनिधियों-ग्रामीणों ने उचित व्यवस्था की उठाई मांग
प्राचीन अघंजर महादेव मंदिर खनियारा के विवाद पर अब विस्तार से जांच पड़ताल कर सभी लोगों की सहमति से उचित निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को सौंकणी दा कोट पंचायत प्रतिनिधियों सहित लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम व तहसीलदार के समक्ष मांग उठाई है। अंघजर महादेव मंदिर को कमेटी ट्रस्ट की ओर से सरकारी नियंत्रण-भूमि पर अवैध कब्जे व मौजूदा महंत की ओर से अपने स्तर पर ही मंदिर को चलाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विवाद मंगलवार को एडीबी के भवन में ताला तोडऩे व एसडीएम और तहसीलदार के मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते समय और भडक़ गया था। इसमें मंदिर के महंत कर्ण गिरी, दर्शन गिरी व महादेव गिरी तीन साधुओं संग सात लोगों को मिलाकर दस लोगों को 7/51 के तहत हिरासत में लिया था। उक्त लोगों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिलीज कर दिया है।
]अंघजर महादेव मंदिर खनियारा विवाद मामले में बुधवार को मंदिर क्षेत्र के तहत आने वाली स्थानीय पंचायत सौंकणी दा कोट के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग पुलिस थाना धर्मशाला, एसपी कार्यालय व डीसी कार्यालय परिसर में अधिकारियों से मिले। इस दौरान मंदिर मामले में गिरफ्तार लोगों को छोडऩे के लिए उपरोक्त अधिकारियों से आग्रह किया। साथ ही मंदिर से संबंधित मामले में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन व तहसीलदार गिरिराज ठाकुर के समक्ष अपना पक्ष रखा। इस दौरान पंचायत के प्रधान अमर सिंह ने कहा कि मंदिर को लेकर आमजनता की आस्था को देखते हुए इस विवाद को शांतिपूर्वक ढंग से निपटाया जाए।