Himachal Pradesh

सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड एक्सरे, ईसीजी के नहीं लगेंगे पैसे, सरकार ने वापस लिया फैसला

Spread the love

हिमाचल सरकार ने 4 जून को अधिसूचना जारी की थी कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी करवाने के पैसे लगेंगे। लेकिन अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है। 
हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी करवाने के पैसे नहीं लगेंगे। प्रदेश के अस्पतालों में पहले की तरह ये टेस्ट निशुल्क होंगे। राज्य सरकार ने तीनों टेस्ट का शुल्क लेने का फैसला वापस ले लिया है।