chambaHimachal Pradesh

चुवाड़ी में भूकंप, दो लोगों की मौत, छह घायल

Spread the love

चंबा उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में भूकंप को लेकर शुक्रवार को मेगा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसके तहत शुक्रवार सवेरे सूचना मिली कि भूकंप के झटकों से काफी नुकसान हुआ। इसमें सिविल अस्पताल चुवाड़ी अस्पताल का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त के साथ ही परिसर में में आग लग गई। इस आपदा में दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया और छह लोग घायल हुए। घटना की सूचना पाते ही पुलिस व फायर की टीम ने घटनास्थल पर पंहुच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत आपातकालीन अस्पताल, जोकि रेस्ट हाउस चुवाड़ी में बनाया गया था, में पहुंचाया गया। यह सारा पूर्वाभ्यास इंसिडेंट कमांडर आपदा एवं एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल की अगवाई में हुआ।
डीएसपी योगराज ने इस सारे आप्रेशन को लीड किया। बीडीओ अनिल ने प्लानिंग अफसर के रूप में अपना कार्य किया। तहसीलदार सुमन धीमान ने राहत कैंप का नेतृत्व किया। इस माक ड्रिल में आब्जर्वर के रूप में बकलोह छावनी से आर्मी अफसर ने हिस्सा लिया। लोक निर्माण विभाग ने अपने वाहनों द्वारा बचाव कार्य किया। चिकित्सा विभाग की तरफ से बीएमओ शाम सिंह ने आपातकालीन अस्पताल बनाकर एंबुलेंस की व्यवस्था की। एसडीएम पारस अग्रवाल ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों से हर समय भूकंप या अन्य प्रकार की आपदा के लिए तैयार रहने को कहा। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के लिए खुद को ओर लोगों को तैयार करना है।