54 दिन में एक करोड़ सैलानियों ने निहारी अटल टनल
195743 पर्यटक वाहन आए और 215126 गए, लाहुल-स्पीति में उमड़े टूरिस्ट
देश-दुनिया के पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग आकर्षित कर रही है। अटल टनल के उद्घाटन को अभी मात्र चार साल सात महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन अटल टनल रोहतांग देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनी हुई है। सैलानी अटल टनल रोहतांग का दीदार करने पहुंचे। गत 54 दिनों में 195743 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग से इन और 215126 पर्यटक आउट हो गए हैं। अटल टनल रोहतांग के बहाने पर्यटकों ने लाहुल-स्पीति की बर्फीली वादियों का दीदार भी किया।
रोहतांग के साथ-साथ पर्यटकों ने बारालाचा, कुंजुम दर्रा, चंद्रताल सहित ऊंची सुंदर पहाडिय़ों को भी निहारा। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से निचले क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक काफी संख्या में मनाली, अटल टनल रोहतांग और लाहुल-स्पीति की वादियों में पहुंचे। लिहाजा, पर्यटन सीजन में मनाली, लाहुल-स्पीति पर्यटकों से गुलजार हो गया है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने लगा। शनिवार को अवकाश होने के चलते काफी संख्या में पर्यटक रोहतांग, अटल टनल रोहतांग और लाहुल की वादियों में पहुंचे। बता दें कि पिछले 54 दिनों में अटल टनल रोहतांग का दीदार एक करोड़ से अधिक पर्यटकों ने किया। बता दें कि 195743 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग से इन और 215126 पर्यटक आउट हो गए हैं। इन वाहनों में काफी संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग का दीदार कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह की बात करें, तो इस दौरान काफी पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग को निहारा। 25443 पर्यटक वाहन इन और 36717 वाहन आउट हो गए।
