Himachal Pradesh

UPS ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू

Spread the love

हिमाचल में ऑल इंडिया सर्विस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एनपीएस की जगह अब यूपीएस यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू होगी। भारत सरकार ने ऑल इंडिया सर्विसेज के लिए इस नए सिस्टम को पहली अप्रैल, 2025 से लागू करने के बारे में पत्र भेजा था। इसी पत्र के अनुसार अब राज्य के वित्त विभाग के पेंशन विंग ने भी ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर दिया है। इस मेमोरेंडम में नेशनल पेंशन सिस्टम को यूनिफाइड पेंशन स्कीम में कन्वर्ट करने के लिए गाइडलाइन दी गई है। इस गाइडलाइन के अनुसार एनपीएस सब्सक्राइबर कर्मचारियों और अधिकारियों को ऑप्शन नए सिरे से देनी होगी। इस ऑप्शन के अनुसार फिर हेड ऑफ ऑफिस और ट्रेजरी बाकी औपचारिकता को पूरा करवाएगी।
केंद्र सरकार ने अपने यहां एनपीएस को यूपीएस में कन्वर्ट कर लिया है। हिमाचल में ऑल इंडिया सर्विसेज के लिए ऐसा करने को लेकर 19 मार्च, 2025 के बाद 30 अप्रैल, 2025 को दोबारा पत्र आया था। अब राज्य सरकार ने इसी पत्र पर कार्यवाही करते हुए 18 नवंबर, 2009 से एनपीएस में डाले गए ऑल इंडिया सर्विस के अधिकारियों के लिए अब यूपीएस को लागू कर दिया है। सरकार के अपने कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू है और उसमें इस कार्यालय आदेश के माध्यम से कोई परिवर्तन नहीं होगा।