Himachal Pradesh

सोलन मे दस नशा तस्करों की 2.37 करोड़ की संपत्ति जब्त

Spread the love

सोलन में दो मामलों में पुलिस की कार्रवाई से हडक़ंप, गाडिय़ां-कैश-मकान-जमीन कब्जे में ली
सोलन में नशा तस्करी के दो मामलों में दस आरोपियों की 2.37 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। इसमे आलीशान मकान,लग्जरी गाडिय़ां, कैश डिपॉजिट्स व फिक्स्ड डिपॉजिट्स आदि शामिल है । एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल, 2025 को जिला पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा ने थाना कंडाघाट के गौड़ा क्षेत्र में तीन आरोपियों से 1.310 किलोग्राम चरस बरामद हुई थी। उक्त तीनों आरोपी प्रकाश ठाकुर निवासी चौपाल, राजेश पांडे निवासी बलग तथा रविंद्र निवासी भड़ोली तहसील राजगढ़ उम्र 56 साल को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी प्रकाश ठाकुर इस मामले का मुख्य किंगपिन है, जो न केवल अपने घर पर चरस का उत्पादन करता है बल्कि शिमला जिला के साथ-साथ पड़ोसी जिलों यानी सोलन, सिरमौर आदि के पेडलर्स को भी लंबे समय से इसकी आपूर्ति कर रहा है। जांच पर पाया गया कि इस बरामद चरस को आरोपी प्रकाश ठाकुर ने अपने घर पर ही तैयार किया था । इस मामले की वित्त जांच में तीनों आरोपियों व इनके सहयोगियों के नाम पर करोड़ों रुपए की संपत्ति होनी पाई गई, जिनमें आलीशान मकान, लग्जरी वाहन, जेसीबी मशीन आदि शामिल है।
पुलिस ने जांच में पाया कि यह संपत्ति आरोपियों ने नशे के कारोबार से अर्जित की थी । आरोपी प्रकाश ठाकुर ने पिछले छह वर्षों की अवधि के भीतर अपनी पत्नी व पुत्र व अपने रिश्तेदारों के नाम पर जमीन, मकान तथा लग्जरी वाहन की खरीद की । आरोपी ने उपरोक्त संपत्ति तस्करी की नाजायज कमाई से हासिल किए।