Himachal Pradesh

पति-पत्नी निकले चरस तस्कर, पुलिस के जाल में ऐसे फंसे दोनों

Spread the love

पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत पट्टा के गांव पपलाह में पति-पत्नी से 137 ग्राम चरस बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पपलाह में बसंता उर्फ फौजी के घर में दबिश देते हुए तलाशी ली, तो 137 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर बसंता तथा उसकी पत्नी उषा देवी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पपलाह में बसन्ता उर्फ फौजी व उसकी पत्नी उषा देवी के घर से 137 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।