Bharmour

बहुत जल्द सडक सुविधा से जुड़ेगा भरमौर का कवारसी गांव

Spread the love

दूरदराज की पंचायत कवारसी बड़ी जल्दी सड़क सुविधा से जुड़ेगी इस पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए आजकल युद्धस्तर पर निर्माण कार्य चला हुआ है। हिकिम कवारसी सड़क मार्ग पूरा हो जाने के बाद इस पंचायत के क्वारसी और भरवाली गांवो के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी बता दें कि कवारसी पंचायत के लोग सड़क सुविधा से वंचित होने के कारण पिछले कई वर्षों से परेशानियों से जूझ रहे है उधर इस सड़क निर्माण कार्य के पूरा हो जाने के बाद नाग मंदिर क्वारसी में जाने वाले श्रद्धालुओं को नाग मन्दिर तक पहुंचने में आसानी होगी उधर कवारसी पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए यहां के लोगों ने प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक जिया लाल कपूर का आभार जताया है।