Pangi

राजीव गाँधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने किया पांगी का सात दिवसिय दौरा

Spread the love

राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने जनजातीय क्षेत्र पांगी का सात दिवसीय दौरा किया इस मौके पर ब्रह्मानन्द ठाकुर ने पांगी घाटी की कई पंचायतों में जाकर जनसंवाद किया और वहां के लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हे विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनते ही पांगी की समस्याओं को दूर किया जाएगा ब्रह्मानंद ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनावों के इतिहास में यह पहला मौका था जब पांगी के लोगों ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों भाजपा के उम्मीदवार को बढ़त दी थी उन्होंने कहा कि पांगी के लोग भाजपा को वोट देकर पछता रहे है और यही वजह है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पांगी भाजपा की हार निश्चित है ।उन्होंने कहा कि पांगी में जितना भी विकास हुआ है वो कांग्रेस सरकार और राजा वीरभद्र सिंह की देन है इस सात दिवसीय दौरे में। ब्रह्मानंद ठाकुर के साथ कुलेठ पंचायत के पूर्व प्रधान शंकर दास यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र भरमौर श्याम ठाकुर उपस्थित रहे।