भरमौर में लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही करीब 300 मीटर नई सडक का कर डाला गलत निर्माण …..
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत चन्हौता में लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है बता दें कि पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन चन्हौता जुआं सड़क का निर्माण कार्य लटका हुआ था जिसका निर्माण कार्य कुछ वर्ष पहले ही शुरू किया था लेकिन वो भी गलत स्थान से कर डाला ताज्जुब की बात यह है कि जब इस सड़क का निर्माण कार्य हो रहा था तो विभागीय मशीनरी कहां सोई थी।इस स्थान पर करीब 300 मीटर सड़क का भाग अब रीजेक्ट कर दिया है अब इसके स्थान पर नई सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है अब सवाल यह उठता है कि टैक्स पियर का इतना पैसा खर्च हुआ है उसकी भरपाई करेगा कौन।
