Bharmour

भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने दिखाई चंबा धरवाला राड़ी बस को हरी झंडी

Spread the love

SUBSCRIBEभरमौर पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना चंबा धरवाला -राड़ी रूट पर चलने वाली निगम की इस बसके चलने के बाद विधानसभा क्षेत्र भरमौर के सैकड़ों लोग होंगे लाभान्वित विधायक जियालाल कपूर ने धरवाला में आज चंबा – धरवाला -राड़ी बस रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो चंबा की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बस सुविधा से राडी ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक जियालाल कपूर ने धरवाला से राड़ी तक बस में बैठकर सफर भी किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं और क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की गई है।