Uncategorized

ब्लाक काँग्रेस भरमौर ने होली में किया सरकार के खिलाफ पदयात्रा का आगाज

Spread the love

मंगलवार को जनजातीय क्षेत्र होली में ब्लॉक कांग्रेस भरमौर ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा रैली का आगाज किया गया निकाली यह पदयात्रा होली के शिवनगरी से शुरू हुई और शिव मन्दिर जबल तक गई इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस मौके पर यूंका नेता चंद्रमणि कुलेठी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस प्रदेश और केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 11अगस्त को मैहला में विरोध में पदयात्रा निकालेगी इसके आलावा यह पदयात्रा 13 अगस्त को उपमंडल मुख्यालय भरमौर में निकलेगी उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियां किसी से छुपी नहीं है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई प्रकार के जनविरोधी फैसले लिए है जिसका खामियाजा इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।