ब्रह्मानंद ठाकुर ने पोस्टरों के माध्यम से दी मणिमहेश यात्रा की सुभकामनाएँ
विधानसभा क्षेत्र भरमौर में पिछले कुछ दिनों से पोस्टर चस्पा कर विधानसभा चुनाव लडने के इच्छुक लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है पहले सेवानिवृत प्रधानाचार्य रमेश शर्मा फिर प्रदेश यूथ कांग्रेस के नेता सुरजीत भरमौरी और अब पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर भरमौर की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है बहाना भले ही मणिमहेश यात्रा की सुभकामनाओं का हो लेकिन इन पोस्टरों में देश और प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की लगी तस्वीरें बता रही है कि टिकट के प्रबल दावेदारी में इस बार कोई कमी नहीं रखी जाएगी पोस्टरों को लगाने वाले युवाओं साहिल ठाकुर विशाल ठाकुर अमित कुमार तरुण ठाकुर और सुधीर ठाकुर ने बताया कि ब्रह्मानंद ठाकुर लम्बे समय से राजनीति में है और उन्हें यकीन है कि इस बार कांग्रेस उन्हे जरूर टिकट देगी बहरहाल क्षेत्र में टिकट के दावेदार अपने पोस्टरों को चस्पा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं अब यह होगा कि पार्टी हाईकमान किस पर अपना भरोसा जताता है।
