दलबदल… एक दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए कुगति पंचायत प्रधान भाजपा में लौटे
दलबदल… एक दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए कुगति पंचायत प्रधान भाजपा में लौटे
ऐसा पहली बार नहीं है जब भरमौर की राजनीति में किसी व्यक्ति ने दूसरे ही दिन एक दिन पहले छोड़े अपने राजनीतिक दल में वापसी कर ली हो यहां पहले भी कई लोग दूसरे ही दिन पलटी मार कर अपने पुराने राजनीतिक दल में वापस जा चुके है इस बार पलटी मार राजनीति के शिकार हुए हैं ग्राम पंचायत कुगती के पूर्व प्रधान ठेठी राम ठेठी राम रविवार को पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के नूरपुर आवास पर उनकी मौजूदगी में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन कांग्रेस में मात्र एक दिन गुजारने के बाद वो फिर भाजपा में लौट आए हैं बता दें कि भरमौर के राजनीतिक इतिहास में पहले भी कई लोग दूसरे ही दिन पलटी मार चुके है पूर्व प्रधान की के भाजपा में लौटने की पुष्टि करते हुए भरमौर पंचायत प्रधान तथा भाजपा नेता अनिल कुमार ने बताया कि ठेठी राम भाजपा के पुराने कार्यकर्ता है तथा वो किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हुए हैं।
