Tribal

भरमौर का एक ऐसा गांव जहां खच्चरों पर ढोया जा रहा पीने का पानी

Spread the love

भरमौर का एक ऐसा गांव जहां खच्चरों पर ढोया जा रहा पीने का पानी

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गाण के स्क्रैणा गांव में पिछले कई माह से पीने के पानी की सप्लाई बंद है जिसके चलते इस गांव के लोग दो किलोमीटर पैदल चलकर पानी ढोने को मजबूर है गाण पंचायत के उपप्रधान काका राम ठाकुर ने बताया की हर वर्ष सर्दियों में स्क्रैणा गांव में पेयजल आपूर्ति बंद हो जाती है जिसको लेकर ग्रामीण उपायुक्त चम्बा से भी मिल चुके है लेकिन आज तक उन्हें गांव में पीने का पानी नहीं उपलब्ध नहीं हो पाया है उनका कहना है कि जल शक्ति विभाग द्वारा टुलू पंप के माध्यम से स्क्रैणा गांव में पानी पहुंचाने की योजना बनाई गई थी लेकिन वो भी कामयाब नही हो पाई उनका कहना है कि सर्दियों के मौसम में स्क्रैणा गांव में जब भी शादी या कोई दूसरा कार्यक्रम होता है तो ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोत से खच्चरों पर लादकर पानी गांव तक पहुंचाना पड़ता है उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्क्रैणा गांव में पीने के पानी की व्यवस्था करवाई जाए।