पांच दिनों में झड़ौता के बेघरों के रहने का प्रबन्ध न हुआ तो होगा थाली पीटो आंदोलन
पांच दिनों में झड़ौता के बेघरों के रहने का प्रबन्ध न हुआ तो होगा थाली पीटो आंदोलन
मंगलवार को किलोड वार्ड से जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने ए डी एम चम्बा के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपा जिसमें मांग की गई कि होली बाजोली जलविद्युत परियोजना की टनल रिसाव के चलते बेघर हुए लोगों के रहने का प्रबन्ध कम्पनी प्रबंधक तथा भरमौर प्रशासन करे ललित ठाकुर ने कम्पनी प्रबंधकों तथा जिला प्रशासन को पांच दिन का समय दिया है उन्होने कहा कि अगर पांच दिनों में झड़ौता गांव के बेघर लोगों के रहने का प्रबन्ध न हुआ तो वो जिला मुख्यालय चम्बा में पारम्परिक वाद्य यंत्रों सहित थाली पीटो आंदोलन करेंगे।
