चम्बा के करियां में चलती बस के पिछले दो टायर खुले बड़ा हादसा होने से टला
चम्बा के करियां में चलती बस के पिछले दो टायर खुले बड़ा हादसा होने से टला
मंगलवार सुबह चम्बा में उस समय बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस के परिचालक सीट साइड वाले दोनों टायर निकल गए घटना मंगलवार सुबह तब घटी जब चम्बा डिपो की बस चम्बा होली रूट पर करीब दस बजे चम्बा से होली की और निकली जैसे ही यह बस करियां के पास पहुंची तो परिचालक साइड के दोनों टायर निकल गए गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की सूझ बूझ से बहुत बड़ा हादसा टल गया उनका कहना है कि यह तो टायर करियां जैसी खुली जगह पर खुले अगर होली की तरफ खुलते तो बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती थीं बहरहाल बस के यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर होली की तरफ भेज दिया गया है जबकि खराब हुई बस को मुरम्मत के लिए चम्बा ले जाया गया है।
