भरमौर का डल्ली सांह सड़क मार्ग गलेशियर आने के कारण बन्द पालकी पर ढोए जा रहे मरीज
भरमौर का डल्ली सांह सड़क मार्ग गलेशियर आने के कारण बन्द पालकी पर ढोए जा रहे मरीज
रविवार को जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है भारी बर्फबारी के चलते एक और जहां अभी भी कई पंचायतें अंधेरे में डूबी हुई है तो वहीं दूसरी और अभी भी कई ऐसे सम्पर्क सड़क मार्ग है जहां अब भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है इन सम्पर्क सड़क मार्गों के कारण ग्रामीण मरीजों को पालकी में ढोने को मजबूर है सोमवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांह के एक बुजुर्ग मैंजरी राम की तबियत बिगड़ी तो ग्रामीणों को उन्हें शीशेनुमा बर्फीली डगर पर पालकी पर बैठाकर करीब पांच किलीमीटर पैदल चलकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा बता दें कि डल्ली सांह सड़क मार्ग पर दो जगह भारी गलेशियर आए हुए हैं जिसकी वजह से यह सड़क मार्ग बन्द पड़ा हुआ है इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण ग्राम पंचायत सांह के करीब एक दर्जन गांवो के लोग पिछले कई दिनों से यातायात सुविधा से वंचित है सोमवार को इस मरीज को पालकी पर बैठाकर पहले मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचाना पड़ा बाद में अस्पताल में उपचार करने के बाद फिर पालकी में बैठाकर घर तक पहुंचाना पड़ा ग्राम पंचायत सांह के लोगों ने लोक निर्माण विभाग भरमौर से मांग की है कि जल्द से जल्द डल्ली सांह सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाए।
