चौरासी परिसर में हुई दुर्घटना पर विधायक जिया लाल कपूर का बयान
मंगलवार को चौरासी परिसर भरमौर में हुई दुर्घटना पर भरमौर के विद्यायक जिया लाल कपूर का बयान सामने आया है उनका कहना है कि यह चौरासी परिसर में इस तरह की दुर्घटना बेहद दुखदायक है उन्होने कहा कि जिस परिवार की बच्ची इस दुर्घटना में मृत्यु हुई है उस परिवार की हर सम्भव मदद की जाएगी उधर भरमौर के विद्यायक अनिल कुमार ने भी इस मामले में बोलते हुए कहा कि जिस कम्पनी द्वारा यह फ्लड लाइट लगाई जा रही है उनका पंचायत से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने कहा कि जो कम्पनी इन लाइट के पोलो को लगा रही थी उसे किसी भी प्रकार का अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नही किया गया है।
