Pangi

जनजातीय क्षेत्र पांगी की शौर पंचायत में धूमधाम सर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

SUBSCRIBEआजादी के रंगों में रंगा जनजातीय क्षेत्र पं‌।गी, आजादी के अमृत महोत्सव पर इस वर्ष ग्राम पंचायत शौर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत शौर से नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती दमयन्ती भारद्वाज ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत के विभिन्न महिला मंडलों ने तथा सभी विद्यालयों के छात्र तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, मुख्य अतिथि महोदय ने इस अवसर पर जनता को सम्बोधित किया। तथा आयोजक समिति के लिए 11000 रूपये का नगद ईनाम दिया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने अभिभाषण में अगले वर्ष के लिए सार्वजनिक मंच बनाने की तथा आयोजक समिति के लिए साऊंड सिस्टम की घोषणा की। उपप्रधान श्री निहाल सिंह भारद्वाज ने इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्यों को विद्युत जेनरेटर प्रदान किया। आयोजक समिति के अध्यक्ष अक्षय भारद्वाज तथा उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि श्रीमती दमयन्ती भारद्वाज को तथा उप-प्रधान श्री निहाल सिंह भारद्वाज को तथा मुख्य अध्यापक श्री अरुण भारद्वाज को सम्मानित किया।