Uncategorized

भरमौर के इस कर्मचारी ने अपनी सेवानिवृति पर पारम्पारिक भेशभूशा पहनकर किया विभाग को बाय बाय

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाले एक कर्मचारी ने अपनी सेवानिवृति पर पारंपरिक गद्दी भेषभूशा में सजकर अपने इस यादगार दिन को और हसीन कर लिया दरअसल बुधवार को जनजातीय क्षेत्र होली की ग्राम पंचायत देओल के रहने वाले ब्रह्मानंद लोक निर्माण विभाग उपमंडल होली में मिस्त्री के पद से सेवानिवृत हुए तो उन्होंने अपना पारंपारिक पहनावा चोला डोरा पहना कर अपने विभाग के सहयोगियों से अन्तिम विदाई ली इस मौके पर ब्रह्मानंद ने कहा कि मेरी हमेशा से यह इच्छा थी कि जब भी मैं अपनी ड्यूटी से सेवानिवृत हो जाऊं तो अपनी गद्दी भेषभूशा में ही अपने सहयोगियों से विदाई ली उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी पारंपारिक गद्दी भेषभूशा में सजधज कर अपने घर और गांव की दूसरी महिलाओं सहित इस कार्यक्रम में शामिल हुई।बहरहाल अपनी सेवानिवृति के मौके पर पारंपरिक वेशभूषा चोला डोरा पहनकर इन्होंने अपनी पारंपारिक पहनावे के प्रति लगाव का परिचय दिया है जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।