chamba

चंबा के विधायक पवन नैयर ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सराहन का सुभारम्भ

Spread the love

बुधवार को चंबा सदर विधायक पवन नैय्यर ने ग्राम पंचायत सराहन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का विधिवत शुभारंभ किया । इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और बच्चों में गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन होना बहुत जरूरी है। विधानसभा क्षेत्र चंबा में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में प्राथमिकता रखी गई है। उन्होंने कहा कि गांव रान कि लंबे समय से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोलने की मांग को पूरा किया है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और समस्त ग्राम वासियों को बधाई भी दी।उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से सराहन पंचायत के 6 गांवों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जबकि इससे पहले बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु 9 किलोमीटर दूर साहो जाना पड़ता था। उन्होंने उक्त स्कूल की चारदीवारी के निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार और शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।