चार किराए के कमरों में चल रहा हाई स्कूल सांह तीन सालों में नहीं हो पाया स्कूल भवन का निर्माण …..
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत सांह में आने वाले हाई स्कूल का भवन 3 सालों से न बन पाने के कारण यहां के बच्चे मात्र चार किराए के कमरों में पढाई करने को मजबूर है बता दें कि जून 2020 में इस स्कूल के भवन को नव निर्माण के लिए डिस्मेंटल कर दिया था उसके बाद तीन 3 साल का समय बीत जाने के बाद भी इस स्कूल भवन का निर्माण नहीं हो पाया है बच्चों के बैठने की अव्यवस्था का आलम यह है कि एक एक कमरे में 10 से 12 12 बच्चे पशुओं की तरह ठूंस ठूंस कर बैठाए जा रहे हैं यहीं नहीं नहीं जिस कमरे में बच्चे पढ़ाई करते हैं उसी ही कमरे में बर्तन धोने का कार्य भी निपटाया जा रहा है बच्चों का कहना है कि ऐसे माहौल में हमें पढ़ाई करने में बहुत दिक्कत आ रही है उन्होने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके नए स्कूल भवन के निर्माण कार्य को गति दी जाए ताकि इन बच्चों की पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो।
