जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा में घुसा सांप …….
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चम्बा दौरे के दौरान सभा स्थल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पंडाल में मौजूद लोगों के बीच एक सांप निकल आया जिस जगह यह सांप घुसा वहां स्कूली बच्चे बैठे हुए थे और सांप को देखते ही यह बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगे बच्चों का शोर सुनकर वहां उपस्थित पुलिस और वन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए और इन्ही अधिकारीयों में से एक अधिकारी ने इस सांप को पकड़ कर बाहर का रास्ता दिखाया।
