Bharmour

चिल्ड्रन साइंस काँग्रेस 2022 का भरमौर में हुआ आयोजन ……

Spread the love

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2022 का दो दिवसीय उपमंडल स्तर का कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में मुख्य अतिथि श्री कलित पुरी पर्यवेक्षक एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहाल के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक श्री अनिल गुरंग जी के नेतृत्व में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विज्ञान अध्यापकों की टीम ने भाग लिया इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के राज्य उपाध्यक्ष श्री विनोद ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए हुए सभी बच्चों एवम् अध्यापकों को संबोधित किया पुरस्कार वितरण समारोह में जूनियर साइंस क्विज रूलर में सोमिल, पूर्णिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली ने प्रथम स्थान तथा वैशाली ,आरुषी श्री जय कृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल भरमौर ने द्वितीय स्थान व समीक्षा ठाकुर, पीहू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लामू ने तृतीय स्थान हासिल किया । इसी तरह साइंस क्विज सीनियर रूलर कैटेगरी में समीर व अंकिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूलन प्रथम स्थान अर्पिता, वंशिका ठाकुर श्री जय कृष्ण पब्लिक हाई स्कूल भरमौर ने द्वितीय स्थान तथा काजल,कशिश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चन्हौता ने तृतीय स्थान हासिल किया । साइंस क्विज सीनियर सेकेंडरी रूलर कैटेगरी में ऋषभ, हिमांशु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर ने प्रथम स्थान तथा हिमानी, मल्लिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली ने द्वितीय स्थान अतुल कुमार,किरण बाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरोला ने तृतीय स्थान हासिल किया।वहीं सांईस एक्टिविटी जूनियर कैटागिरी में अभिषेक राजकीय उच्च विद्यालय कुगती भूमिजा डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर तथा पीयूष शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर का चयन जिला स्तर के लिए हुआ साइंस एक्टिविटी सीनियर कैटेगरी में शालिनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चन्हौता साहिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर व अंशिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली का चयन भी जिला स्तर के लिए हुआ साइंस एक्टिविटी सीनियर सेकेंडरी कैटेगरी में हरीश शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर तथा अंकिता शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली का चयन भी जिला स्तर के लिए किया गया मैथमेटिकल ओलंपियाड में जूनियर कैटेगरी में दामिनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गैरोला ने प्रथम स्थान तथा पूर्वा ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूलन ने द्वितीय स्थान तथा रितिका शर्मा राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजसेई ने तृतीय स्थान हासिल किया ।तथा सीनियर कैटागिरी में कृष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लामू ने प्रथम स्थान तथा साहिल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनी ने द्वितीय स्थान व नरेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली ने तृतीय स्थान हासिल किया मैथमेटिकल ओलंपियाड सीनियर सेकेंडरी कैटेगरी में रोहित कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर ने प्रथम स्थान तथा मोहित शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूलन ने द्वितीय स्थान तथा आर्यन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली ने तृतीय स्थान हासिल किया तथा मैथमेटिकल ओलंपियाड में प्रथम स्थान पर रहे सभी छात्रों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया मॉडल में तुषार चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर ने प्रथम स्थान तथा स्नेहा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूहणकोठी ने द्वितीय स्थान व सुशील शर्मा राजकीय उच्च विद्यालय दिओल ने तृतीय स्थान हासिल किया तथा इन सब का चयन भी जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार प्रवक्ता अरुणा चाडक नीलम अंबिका प्रसाद मनजीत कुमार विवेक कुमार अनामिका शर्मा मोहिन्दर पाल राकेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे