Bharmour

भरमौर में शुरू हुआ बर्फवारी का दौर घरों में दुबके लोग,बच्चे भी नहीं पहुँच पाए स्कूल

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक बार फिर बर्फवारी का दौर शुरू हो गया है इस ताजा हिमपात के बाद एक और जहां स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है तो वहीं दूसरी और स्कूली बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में ताज़ा हिमपात होने के बाद ही यहां जन जीवन का प्रभावित होना स्वभाविक है सोमवार सुबह ही क्षेत्र में बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद अधिकतर गांवों के बच्चे स्कूलों तक नहीं पहुंच पाए उधर अधिकतर सम्पर्क सड़क मार्गों पर भी यातायात व्यवस्था ठप्प पड़ गई है सोमवार सुबह ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने के बाद सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा और भरमौर और होली बाजारों में भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए और लोग अपने घरों में दुबके रहे बहरहाल क्षेत्र में बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद अब कबायली क्षेत्र भरमौर के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।