Bharmour

भरमौर में शुरू हुआ बर्फवारी का दौर प्रचण्ड ठण्ड के आगोश में समूचा क्षेत्र घरों में दुबके लोग ……

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर…… जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार सुबह से ही रही बर्फवारी के बाद जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है ताजा बर्फवारी के बाद एक और जहां कई गाँवो में बिजली गुल हो गई है तो वहीं दूसरी और कई सम्पर्क सड़क मार्गों पर वाहनों की आवजाही भी ठप पड़ गई है मौसम के करवट बदलते ही कबाइली क्षेत्र के बाजारों में भी सनाटा पसर गया है और कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। उधर वीरवार शाम को जैसे ही मौसम ने करवट बदली तो बिजली भी कई गांवों में बन्द पड़ गई है बहरहाल मौसम के करवट बदलते ही अब भरमौर के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।