भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आगाज एस डी एम भरमौर असीम सूद ने पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी ……
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पांच दिनों तक चलने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह का मंगलवार को उपमंडल मुख्यालय भरमौर में आगाज हुआ। इस दौरान पारंपरिक गद्दी वेशभूषा में पट्टी से लेकर प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर तक पदयात्रा भी निकाली गई। एसडीएम भरमौर आसीम सूद की अगुवाई में यह पदयात्रा निकली जिसमें विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों- कर्मचारियों, महिला मंड़लों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं समेत स्कूली बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर एसडीएम भरमौर आसीम सूद ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की परंपराओं, कला व संस्कृति को ओर अधिक उजागर करने के मकसद से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसका मंगलवार को पदयात्रा निकाल कर शुभारंभ किया है।उन्होंने कहा कि पांच दिनों के आयोजन के दौरान विभिन्न गतिविधियां की जाएगी।
