भरमौर में सम्पन हुआ पांच दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस ……
जनजातीय उपमंडल भरमौर में आज पांच दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का विधिवत समापन हुआ। भरमौर हेलीपैड पर आयोजित समापन समारोह में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की समापन समारोह में स्थानीय लोगों और स्कूली छात्रों द्वारा जनजातीय लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त न्याय एवं अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पारंपरिक व्यंजनों व प्राचीन वस्तुओं की प्रदर्शनी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने पांच दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य जनजातीय लोक संस्कृति व परंपराओं को उजागर करना और उसके संरक्षण व संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित करना था।
