chamba

चंबा के साहो में आग लगने से चार दुकाने जलकर राख करोड़ों का नुकसान ……

Spread the love

साहो में आग लगने से मार्केट के मुख्य व्यवसायी की दुका साहो में आग लगने से मार्केट के मुख्य व्यवसायी की दुकानें जलकर राख हो गई‌। साहो बस अड्डे के समीप हुई इस आगजनी की घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। आग लगने के पुख्ता कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल शार्ट सर्किट को आगजनी का कारण माना जा रहा है। आग की भेंट चढ़ी सभी दुकानें शिवा कोच के मालिक नरेश महाजन की बताई जा रही है। रात करीब 3:00 बजे यह घटना पेश आई है। आग लगने की घटना की सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए एक ओर जहां अग्निशमन विभाग चंबा से टीम पहुंची तो वहीं एनएचपीसी की अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों अग्नि शमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू करने का पूरा प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते है एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है।