chamba

चंबा की जडेरा पंचायत में भालू ने महिला को नोचा गंभीर रूप से घायल …….

Spread the love

शुक्रवार को ग्राम पंचायत जडेरा के गांव मीनणू की महिला छिना पत्नी लतीफ उम्र33 बर्ष साथ ही लगती पंचायत केला के गांव मडो़लू के जंगल में जब लकडि़यां लेने गई थी तो जंगल से अचानक भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महिला लहूलुहान हो गई वह गंभीर रूप से घायल हो गई साथ में और महिलाओं को जब जोर-जोर से चीखने की आवाजें सुनाई दी उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया ग्रामीणों ने जब जंगल में जब चीख-पुकार सुनी तो ग्रामीणों ने जंगल में महिला पर झपटे भालू को भगा दिया। जैसे कैसे महिला की जान तो बच गई बावजूद इसके लोगों में डर व खौफ का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों की मदद से महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है जिसकी पुष्टि ग्राम पंचायत जडेरा के प्रधान लेखराज ने भी की है उन्होंने बताया है कि इस घटना के बाद क्षेत्र में भालू के हमले का डर पैदा हो गया है ग्रामीणों ने जंगल में भालू के आतंक के बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया है।