जनजातीय गौरव दिवस के चौथे दिन लघु सचिवालय भरमौर में गूंजा पौराणिक गद्दी संगीत …….
जनजातीय गौरव दिवस के चौथे दिन आज लघु सचिवालय पट्टी कार्यालय कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भरमौर के प्रबुद्ध नागरिकों ने जनजातीय लोक संस्कृति और जनजातीय परंपरा पर आधारित विषयों पर विचार विमर्श किए। इस अवसर पर एसडीएम भरमौर आसीम सूद ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष पर इस गोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्र की परंपराओं, लोक संस्कृति, और रीति-रिवाजों को उजागर करना है। उन्होंने गोष्ठी में भाग ले रहे प्रबुद्ध नागरिकों का धन्यवाद भी किया। प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी परंपराएं विचार एवं संस्कृति और अनुभव को सांझा किया। चर्चा में लोगों ने कहा कि अब समय के साथ बदल रहे परंपरागत व्यवसाय ,खानपान ,पहनावे, भाषा- बोलियां और लोकाचार में बदलाव के दृष्टिगत भावी पीढ़ी को इसके संरक्षण और संवर्धन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाना बेहद जरूरी है
