भरमौर के कुलेठ गांव में कुछ इस तरह निकली जनजातीय गौरव पदयात्रा …..
मंगलवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर में जनजाति गौरव पदयात्रा का शुभारंभ हुआ इस मौके पर भरमौर मुख्यालय से लेकर हर पंचायत में इस पद यात्रा का शुभारंभ हुआ भरमौर मुख्यालय में इस पद यात्रा को एसडीएम भरमौर असीम सूद ने हरी झंडी दी जबकि विभिन्न पंचायतों ने वहां के स्थानीय पंचायत प्रधानों ने इस पद यात्रा को हरी झंडी दिखाई मंगलवार को हर पंचायत की भांति कुलेठ पंचायत में भी इस पद यात्रा का आयोजन हुआ और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति की झलक दिखलाते हुए पूरे गांव में इस पद यात्रा ने चक्र लगाया।
