भरमौर से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जनकराज ने पांच हजार से ज्यादा मतों से दर्ज की जीत ……..
विधानसभा क्षेत्र भरमौर से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जनक राज ने कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी को हराकर बंपर जीत दर्ज की है उनकी जीत का साढ़े हजार से अधिक है और अभी यह अंतर बढ़ सकता है क्योंकि यह जो आंकड़ा सामने आया है इसमें अभी बैलेट पेपर और एक आध राउंड की मतगणना करना अभी बाकी बची है जिसकी वजह से उनकी जीत का अंतर है बढ़ सकता है और यह एक अप्रत्याशित जीत है क्योंकि किसी भी उम्मीदवार के लिए विधानसभा चुनाव में इतना आसान नहीं होता क्योंकि पहला उनका चुनाव था और पहले ही चुनाव में उन्होंने एक दिग्गज नेता को हरा कर यह साबित कर दिया है कि अब वह स्वास्थ्य क्षेत्र के अलावा राजनीतिक क्षेत्र में भी एक सफल राजनीतिज्ञ बनकर सामने आएंगे।
